छत्तीसगढ़ अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 3 जून से
क्या आप भी अग्निवीर सेवा में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए धमतरी जिला में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर 3 जून से 12 जून तक लगने वाला है जिसमें आप शामिल होकर अग्नि वीर भर्ती लिखित परीक्षा संबंधी जानकारी एवं रूपरेखा समझ सकते हैं आईए जानते हैं डिटेल के साथ छत्तीसगढ़ अग्निवीर निशुल्क प्रशिक्षण शिविर संबंधित जानकारी।
अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण स्थानीय नत्थूजी जगताप नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 3 जून से शुरू होकर 12 जून 2025 तक चलेगा।
प्रशिक्षण तिथि : 3 जून 2025 से 12 जून 2025 तक
समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
स्थान ; नत्थूजी जगताप नगर निगम उच्च. माध्यमिक विद्यालय, धमतरी
कार्यक्रम का नाम : अग्निवीर भर्ती निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर जिला धमतरी
प्रशिक्षण हर दिन सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विषय विशेषज्ञों द्वारा गणित, सामान्य अध्ययन एवं रिजनिंग जैसे प्रमुख विषयों की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी, उत्तर लेखन कौशल एवं समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।



