जिला मुख्यालय कवर्धा में गौ सेवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंचीय कार्यक्रम संचालन कर रहे जिला सहायक नोडल श्री रघुनन्दन गुप्ता के द्वारा “ॐ श्री सुरभ्यै नमः” के 108 मन्त्रोंच्चार माला जाप के साथ प्रारम्भ किया
जाकर सुरभि मंत्र के साथ यज्ञ-हवन तथा आहुति पश्चात अतिथियों द्वारा गौ पूजन, संकल्प वाचन, गौ माता की आरती की गईं। ततपश्चात अतिथियों का मंच पर श्रीफल, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, गौ-ग्रन्थ एवं गौ किट भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि श्रीमती भावना बोहरा विधायक पंडरिया, अध्यक्षता श्री रवि वर्मा जी सह जिला कार्यवाह, विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश चन्द्रवंशी जी छ्ग शासन कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी जी रहे।
जिला परीक्षा प्रभारी द्वारा परीक्षा का उद्देश्य पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलेभर के विविध क्षेत्रों जैसे गौपालन, जैविक खेती, गौसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे, शाक वाटिका लगाने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों, गौशाला संचालकों, आर्गेनिक गन्ना उत्पाद से आर्गेनिक गुड़ उत्पादन एवं गौ विज्ञान परीक्षा में विद्यालय के बच्चों का शतप्रतिशत पंजीयन कराने वाले अलग-अलग संस्थानों से आये 42 महानुभावों का स्मृति चिह्न, श्रीफल एवं गौग्रन्थ भेंटकर सम्मानित किया गया।




