पंडरिया थाना क्षेत्र के देवसरा गांव में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा पिकअप ने रौंदी दो महिलाएं, मौके पर मौत

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
पंडरिया थाना क्षेत्र के देवसरा गांव में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा पिकअप ने रौंदी दो महिलाएं, मौके पर मौत
पंडरिया थाना क्षेत्र के देवसरा गांव में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गांव आई दो महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक नशे में धुत था और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दीसूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मुख्य बिंदु:
पिकअप वाहन ने रौंदा, मौके पर दो महिलाओं की मौत
दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने देवशरा गांव आई थीं महिलाएं
नशे की हालत में था वाहन चालक, हादसे के बाद फरार
पंडरिया थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

Related posts