बदना ग्राम पंचायत में बैठक व होली मिलन कार्यक्रम संपन्न
शंकर यादव (सरपंच) के नेतृत्व में आज दिनांक 3 मार्च 2026, मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन बदना में प्रातः 11:00 बजे बैठक एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पंचों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई और पंचायत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सरपंच शंकर यादव ने सभी पंचों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सौहार्द, भाईचारा और पंचायत सदस्यों के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा। सभी पंचों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और ग्राम विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



