पंडरिया ब्लाक ग्राम पोलमी में पर्यावास अधिकार बैठक में 85 गांव के बैगा दुर्गम क्षेत्रों से 210 बैगा समुदाय के लोगों द्वारा बैठक आयोजित
पर्यावास अधिकार के संबंध में पंडरिया ब्लाक में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के 85 गांव के प्रतिनिधि गण भारी संख्या में 16/ 10 /25 को ग्राम पोलमी में आयोजित बैठक में महिला पुरुषों ने भाग लिया। संस्था की सीनियर कार्यकर्ता अनिमा बनर्जी, मनोज बैगा, अनिल धुर्वे ,अशोक मरावी ,हेमंत कुमार गढ़ेवाल, मनोज कुमार पेंद्रो आदि की मुख्य भूमिका रही।
यह बैठक समाजसेवी संस्था “आदिवासी समता मंच” के आह्वान पर किया गया था। वन अधिकार कानून के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों को हैबिटेट अधिकार मिलने का प्रावधान है बैगा समुदाय अपने हैबिटेट का अधिकार प्राप्त कर सकता है इस हेतु समुदाय के बीच में पिछले 5 वर्षों से व्यापक समझ आदिवासी समता मंच के माध्यम से शिक्षण प्रशिक्षण जन जागरण आदि के माध्यम से जानकारी देने का प्रयास किया जाता रहा है पिछले दिनों समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ में राज्यपाल एवं शासन प्रशासन के बीच में संवाद स्थापित करने का निरंतर प्रयास जारी रहा है पूर्व में बैगा समुदाय के प्रतिनिधियों को संस्था के द्वारा उड़ीसा में जुवांग जनजाति के बीच में अनुभव के लिए भ्रमण कराया गया था
जहां उन्हें पर्यावास अधिकार प्राप्ति की कार्यवाही भी के बारे में सीखने को मिला । संस्था एवं समुदाय के निरंतर प्रयास के चलते आदिम जाति कल्याण विभाग ने भी बैगा समुदाय को पर्यावास अधिकार दिलाने में रुचि दिखलाई और पिछले 1 साल से आदिवासी संरचनालय एवं आदिवासी समता मंच के सहयोग से अधिकार हेतु आवेदन प्रक्रिया की कार्यवाही जारी है इसी क्रम में जिला वन अधिकार समिति की बैठक हो चुकी है एवं परामर्श दात्री समिति की बैठक भी हो चुकी है बैगा समुदाय का हर एक ग्राम में ग्राम सभा एवं वन अधिकार समिति का गठन भी शासन के आदेश के अनुसार हो चुका है परंपरागत रीति रिवाजों का दस्तावेजीकरण कारण भी हो चुका है दो- दो ग्राम सभा प्रस्ताव भी हो चुके है स्थल निरीक्षण पड़ोसी गांव की सहमति वन एवं राजस्व विभाग की सहमति संयुक्त ग्राम सभा की कार्यवाही अभी बाकी है “ख” फॉर्म भरना बाकी है ख फार्म में शामिल किए जाने वाले सभी दस्तावेज तैयार है वन, राजस्व एवं पंचायत विभाग के कर्मचारी गन सही ढंग से सहयोग करेंगे तो 15 दिन के अंदर ” ख” फॉर्म भी पूर्ण हो जाकर अंतिम ग्राम सभा प्रस्ताव के लिए तैयार हो सकता है कुछ गांव में ग्राम सभा होने के बावजूद ग्राम सभा रजिस्टर और सील मोहर अब तक नहीं प्राप्त होने के कारण से लिखने की कार्यवाही पूरी नहीं की जा सकी है दशमी बाई,फगीया बाई, सोनबाई बैगा,सुखमत बाई,फुलिया बाई वह आए हुए प्रतिनिधियों ने शासन से अनुरोध किया कि जिन गांवों में रजिस्टर व सील बाकी है उसको कृपया जल्द से जल्द दिलाया जाए एवं ” ख ” फॉर्म भरने में सहयोग किया जाए। बैगा पर्यावास अधिकार समिति पंडरिया जिला कबीरधाम के अध्यक्ष श्री गौठू राम बरंगिया,बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एतवारी मछिया ,सेमलाल बैगा, संतोष पडीया शिक्षक,घेनवाराम बैगा, पवन बैगा, केवलसिंह चिखलिया,तीतरुसिंह (उपसरपंच),लालजू बैगा (पूर्व सरपंच),सुकरसिंग ,लमनु बैगा छोटेलाल बैगा,दुखुराम बैगा सहित सभी सदस्यों की मुख्य भूमिका रही
जो कार्य बचा है उसे जल्द से जल्द पूरा करना बैठक का मुख्य उद्देश्य था बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने अपने-अपने गांव में जो कार्यवाही अब तक हुई है उसके बारे में जानकारी दी गांव स्तर पर नजरी नक्शा भी बन चुका है। आदिवासी समता मंच ने बैगा समुदाय एवं शासन प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने में मुख्य भूमिका निभाई थी। वन अधिकार समिति के अध्यक्ष सचिव ग्राम पोलमी में आदिवासी समता मंच के द्वारा आयोजित बैठक में हैबिटेट अधिकार लेने की जोश एवं जुनून के साथ भारी संख्या में आगे की कार्यवाही शीघ्र पूरा करने एक दूसरे एक गांव को सहयोग करने की संकल्प के साथ भाग लिया ।