कुई कुकदूर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कुई कुकदूर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
कुई कुकदूर। आज दिनांक 30 मार्च 2026 को शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई कुकदूर में छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर विद्यार्थियों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की।
ज्ञापन में छात्रों ने स्पष्ट रूप से अपनी प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए, ताकि विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिल सके। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर भी जोर दिया गया।
छात्रों ने यह भी मांग की कि चुनाव कार्यक्रम की तिथि एवं प्रक्रिया की शीघ्र घोषणा की जाए, जिससे विद्यार्थियों में स्पष्टता बनी रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। ज्ञापन में छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता देने की बात भी प्रमुखता से रखी गई, ताकि वे छात्र हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकें।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जड़ है, जो छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और भागीदारी का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर परमेश्वर धुर्वे (NSUI ब्लॉक अध्यक्ष कुई कुकदूर), महेंद्र पंद्राम (ब्लॉक सह सचिव युवा कांग्रेस), लखन कुमार, शिवम, श्यामा सहित एनएसयूआई के समस्त कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Related posts