चलती कार में लगी आग, 10 मिनट में राख—चार युवक बाल-बाल बचे

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
चलती कार में लगी आग, 10 मिनट में राख—चार युवक बाल-बाल बचे
पंडरिया ब्लॉक के ग्राम नरौली निवासी एक ब्रेजा कार (क्रमांक CG 28 M 7344) में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2:50 बजे चार दोस्त—कार्तिक चन्द्राकर, जितेंद चन्द्राकर, नीलू चन्द्राकर और अनिल चन्द्राकर—कुई-कुकदूर की ओर जा रहे थे।

कार में सवार कार्तिक चन्द्राकर ने बताया कि अचानक एसी ब्लोवर से चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए सभी चारों युवक तुरंत गाड़ी से उतर गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि महज 10 मिनट के भीतर पूरी कार जलकर राख हो गई।
घटना कुई रोड स्थित सगौना नाला के पास की बताई जा रही है, जो पंडरिया से लगभग 6 किलोमीटर दूर कुकदूर थाना क्षेत्र में आता है। आग लगने के बाद तत्काल 112 और 108 पर कॉल कर मदद मांगी गई, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं पहुंच सकी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर समय रहते दमकल या आपात सेवा पहुंच जाती तो वाहन को बचाया जा सकता था। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में आपात सेवाओं की धीमी प्रतिक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका है। प्रशासन से घटना की जांच और आपात सेवाओं की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है।

Related posts