शाम 4.30 बजे चिल्फी धवईपानी के बीच अकलघरिया गॉव के पास बोलेरो क्र. CG07 AM2839 और और ट्रक क्र. CG 06 GU7674 से एक्सीडेंट हुआ है बोलेरो गाड़ी में ड्राइवर सहित कुल 10 लोग सवार थे जिसमे से 03 महिला 01 पुरुष 01 बच्ची का डेथ हो गया है. बाकी 05 लोग भी गंभीर रूप से घायल है.सभी लोग टूरिस्ट है जिनका आजरात्रि में बिलासपुर से ट्रेन था सभी लोग कलकत्ता बंगाल के रहने वाले है..कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अकलघरिया मोड़ के पास बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे, जो चिल्फी के धवईपानी गांव से कवर्धा की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में ड्राइवर सहित 2 पुरुष, 1 महिला और 2 बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और अंधेरा हादसे की बड़ी वजह बताई जा रही है।