कुकदूर के कुई ग्राम में युवती ने की आत्महत्या, घर में फंदे से झूलती मिली लाश

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कुकदूर के कुई ग्राम में युवती ने की आत्महत्या, घर में फंदे से झूलती मिली लाश
कुकदूर: कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुई निवासी लीना मेश्राम ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि लीना अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। सोमवार सुबह जब परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा, तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।
पुलिस की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिनका सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जांच जारी:
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके। घर के बड़े सदस्य द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Related posts