नकली नोट कारोबार करते,आरोपी हुए गिरफ्तार 15 जाली नोट, बाइक और मोबाइल बरामद कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता
कबीरधाम पुलिस ने अपनी सजगता, मेहनत और कार्यकुशलता का परिचय देते हुए नकली नोट के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। जिला पुलिस कप्तान श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के नेतृत्व तथा डीएसपी मुख्यालय आशीष शुक्ला एवं डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। यह उपलब्धि पुलिस की टीमवर्क और समर्पित प्रयासों का परिणाम है।



