भेड़ागढ़ के जंगल में एक हाथी घूमते हुए पहुंचा है और यहां के तीन गांवों में घूम रहा है वनविभाग की टीम रेस्क्यू करते नजर आए
कवर्धा: छत्तीसगढ़ सीमा से सटे मध्य प्रदेश के गांव में हाथियों के झुंड को गांव वालों ने खदेड़ दिया. जिसके बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर भागा. इनमें से एक जंगली हाथी अपने झुंड़ से अलग होकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पहुंच गया है.
एमपी से कबीरधाम पहुंचा हाथी: हाथी रविवार शाम से जिले के आगरपानी, चेंद्रादादर गांव के आसपास घूमता नजर आया. हाथी को देखकर गांव वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. जिससे हाथी बिचक गया और जिले के अंदर की ओर दाखिल हो गया. रविवार रात हाथी तीनगड्डा, भेड़ागढ़ और डालामौहा गांव में मौजूद था. जिसके कारण ग्रामीण रातभर घर से बाहर नहीं निकल सके और दहशत के बीच ही रात गुजारी. रतजगा करने के साथ ही गांव वालों ने घर के बाहर मशाल जलाकर रखी. इस दौरान हाथी ने तीनों गांवों में खूब उत्पात मचाया. खेत में धान की फसल को रौंद दिया. जिससे कई किसानों का नुकसान हुआ.
चांटा के जंगल में है अभी हाथी



