शासकीय प्राथमिक शाला बिरमपुर में प्रधान पाठक का भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
शासकीय प्राथमिक शाला बिरमपुर में प्रधान पाठक का भावभीनी विदाई समारोह आयोजित
पंडरिया शासकीय प्राथमिक शाला बिरसपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक श्री एस.के. सोनी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 01 जनवरी 2026, गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में ग्राम बिरमपुर सहित आसपास के ग्रामों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अभिभावक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान श्री एस.के. सोनी के शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों को सराहा गया।

विदाई अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, संकुल प्राचार्य दीपक ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री सोनी का कार्यकाल विद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। ग्रामवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम बिरमपुर (पंडरिया), जिला कबीरधाम (छ.ग.) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts