स्व.पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत सहकारी सम्मेलन में शामिल हुई
आज स्व.पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत सहकारी सम्मेलन में शामिल हुई।
यह सम्मेलन प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभुत्व को दर्शाता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025 से समितियों को पारदर्शिता, दक्षता व कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिल रही है। सामाजिक सहयोग की मूल भावना से प्रेरित सहकारिता, भारतीय समाज की बुनियादी शक्ति रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी―‘सहकार से समृद्धि’ के मूल मंत्र से देश के सहकारी तंत्र को नई गति दे रहे हैं।
इस दौरान सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जिले से आये हजारों सहकारिता कर्मचारियों व इस नीति से लाभान्वित कृषकों एवं हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी, राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे जी, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता जी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री सचिन सिंह बघेल जी, वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।