ग्राम सेमरहा में होली की खुशियां बांटने पहुंचा भावना समाज सेवी संस्थान
कुकदुर। होली के पावन अवसर पर ग्राम सेमरहा के बच्चों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे, जब भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों ने उन्हें रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों का वितरण किया। यह आयोजन 1 मार्च 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में भावना बोहरा (भावना दीदी) के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया तथा जनपद सदस्य राजकुमार टेकाम उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों को होली पर्व के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की और उनके साथ समय बिताया।




