धान घोटाले का बड़ा पर्दाफाश: पंडरिया विधानसभा के मुनमुना में धान पकड़ा गया, सोसायटी अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
धान घोटाले का बड़ा पर्दाफाश: पंडरिया विधानसभा के मुनमुना में 3 ट्रक धान पकड़ा गया, सोसायटी अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के मुनमुना गांव में धान घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, करीब तीन ट्रक धान अवैध रूप से डंप अवस्था में पकड़ा गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या निष्पक्ष कार्रवाई होगी या मामला सत्ता के दबाव में दबा दिया जाएगा?
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, धान पकड़े जाने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को जातिगत गाली देने और सत्ता शासन का धौंस दिखाने की बात भी सामने आई है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
इधर, कामठी धान खरीदी केंद्र में लगभग 2300 क्विंटल धान का शॉर्टेज दर्ज है, जिससे संदेह गहराता जा रहा है कि मुनमुना में पकड़ा गया धान कहीं वही तो नहीं जो सोसायटी से गायब बताया जा रहा है।
खास बात यह है कि जिसके घर से धान पकड़ा गया है, वह व्यक्ति कामठी सहकारी सोसायटी का अध्यक्ष बताया जा रहा है।
यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों और आम नागरिकों में यह चर्चा है कि प्रशासन क्या सच्चाई सामने लाएगा या सत्ता का प्रभाव हावी रहेगा।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य पर की जाती है, ऐसे में यह प्रकरण न केवल राज्य की धान नीति पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि सरकारी तंत्र की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related posts