कवर्धा से बड़ी खबर : पूर्व विधायक अशोक साहू को बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

कवर्धा से बड़ी खबर : के पूर्व विधायक अशोक साहू को बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने

कबीरधाम के पूर्व बीजेपी विधायक अशोक साहू को पार्टी आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है. पार्टी ने आज प्रदेश पदाधिकारियों के बनाए जाने की लिस्ट जारी की है उसमें अशोक साहू का भी नाम शामिल है. पार्टी ने पूर्व विधायक अशोक साहू को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जैसे ही ये खबर मिली वो अशोक साहू को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए. कार्यकर्ताओं ने अशोक साहू को फूल मालाओं से लाद दिया. अशोक साहू को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाईयां बांटी.

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक साहू: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर कवर्धा के पूर्व विधायक अशोक साहू को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है. अशोक साहू का प्रदेश संगठन में नाम आने की खुशी में बीजेपी दफ्तर में भी खुशी मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने अशोक साहू को मिठाई खिलाकर बधाई दी. भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी, पूर्व विधायक मोतीराम चन्द्रवंशी ने अशोक साहू को बधाई देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में पार्टी और आगे जाएगी.

Related posts