दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
 पांडातराई थाना अंतर्गत खरहट्टा के पास आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अपनी मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही में जुटी है।
हादसे की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतक की पहचान एवं परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

Related posts