बोड़ला, नेशनल हाईवे पर एक बार फिर हादसे एनएच-30 पर फिर मौत से आमना-सामना : आयचर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, डायल-112 चालक ने खुद पिता को पहुंचाया अस्पताल
कवर्धा/बोड़ला, नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर हादसे का गवाह बना। बुधवार की सुबह अमलीडीही के पास तेज रफ्तार आयचर वाहन ने सामने से आ रही HF डीलक्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लालाराम/पूरन मेश्राम (निवासी बैरख) और मिलाप उर्फ साखू धुर्वे (55 वर्ष, निवासी रानीदहरा बैरख) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बोड़ला से घर लौट रहे थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आयचर चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया।



