छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम खारा में 20 लाख की लागत से बने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
कवर्धा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने प्रवास के दौरान बोड़ला विकासखंड के वनांचल क्षेत्र रेंगाखार जंगल के ग्राम खारा में 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव में उपस्थित ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनके हालचाल जाना और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, मांगों तथा सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और गांव-गांव में आवश्यक सार्वजनिक ढांचा विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन जैसे निर्माण कार्य न केवल ग्रामीणों के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेंगे, बल्कि यह ग्रामीण एकता और सहभागिता के प्रतीक के रूप में भी कार्य करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत है, ताकि किसी भी ग्रामीण को मूलभूत सुविधाओं के लिए शहरों की ओर न जाना पड़े।

Related posts