पंडरिया विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र चियांडाड़ में बाल कौशल प्रतियोगिता का समापन, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा परिसर
पंडरिया विकासखंड अंतर्गत संकुल केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल कौशल प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सभापति जिला पंचायत कबीरधाम श्रीमती दीपा- पप्पू धुर्वे जी तथा संकुल प्राचार्य श्री रामनाथ राजपूत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे!
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया संकुल प्राचार्य श्री रामनाथ राजपुत एवं समन्वयक राम सिंह धुर्वे एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक श्री राजेश कुमार धुर्वे जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए तीन दिनों तक चल रही प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया!
इस प्रतियोगिता में संकुल केंद्र चियांडाड़ अंतर्गत आने वाले 03 मिडिल स्कूल और 11 प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया कबड्डी खो-खो दौड़ लंबी कूद ऊंची कूद रंगोली जैसे खेलों के साथ-साथ मेहंदी जलेबी दौड़ बोरा दौड़ सुई धागा दौड़ गोली चम्मच दौड़ और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता जैसी विविध गतिविधियांआयोजित की गई!
मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा- पप्पू धुर्वे जी ने अपने संबोधन में कहा
ग्रामीण अंचलों के बच्चे भी अब हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं बस उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है!



