संकुल केंद्र पोलमी में बाल कौशल प्रतियोगिता का समापन, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा परिसर

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
संकुल केंद्र पोलमी में बाल कौशल प्रतियोगिता का समापन, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा परिसर
कुई-कुकदूर। पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केंद्र पोलमी में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय बाल कौशल प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। संकुल प्राचार्य रामप्यारे पेंद्रो एवं समन्वयक अशोक पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दो दिनों तक चली प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
इस प्रतियोगिता में संकुल अंतर्गत आने वाले 4 मिडिल स्कूल और 12 प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद जैसे खेलों के साथ-साथ मेहंदी, रंगोली, जलेबी दौड़, बोरा दौड़, सुई-धागा दौड़, गोली-चम्मच दौड़ और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा –
> “ग्रामीण अंचलों के बच्चे भी अब हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बस उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है।”
विशिष्ट अतिथि श्री दीपक ठाकुर ने विद्यार्थियों को अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच संचालन राकेश सोनी द्वारा किया गया। अतिथि स्वागत एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रधान पाठक राजेन्द्र नेताम ने निभाई।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजन और शिक्षकों में प्रधान पाठक राजेन्द्र नेताम, बचनराम मार्कंडेय, ईश्वर सिंह परस्ते, खेमराज जांगड़े, भरत यादव, सुंदर सिंह श्याम, श्रीमती चंद्रिका पुसाम, समर सिंह पंद्राम, शंकर लाल धुर्वे, वीर सिंह छेदावी, देव पांडेय, भागवत सोनवानी, शंकर यादव, कार्तिक सिंह सैयाम, शिक्षक-शिक्षिकाओं में महेश उईके, द्वारिका चंद्रवंशी, पुनमचंद्र ठाकुर, घनश्याम कश्यप, मनोहर घृतलहरे, फिरतराम धुर्वे, अक्कल सिंह मरावी, श्रीमती ममता धुर्वे, गंगाराम मरावी, थानसिंह नेताम, किशोर पाल, रामचरण परस्ते, मानसिंह मरावी, हीरालाल धुर्वे, तितरू मरावी, तमेश्वर अनंत, प्रशांत तिवारी, श्रीमती बैसाखिन धुर्वे, श्रीमती प्रियंका कौशिक, पवन पटेल, ममता राजपूत, ऊषा साहू, लक्ष्मी साहू, ग्राम अतिथियों में मधुर सिंह मरावी, धनीराम करायत, शिवकुमार धुर्वे, रामनाथ करायत, कालीचरण शिव, हीरा बघेल, भागसिंह मरावी, नानुकलाल गढेवाल, विजय गढ़ेवाल, संतोष श्रीवास एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts