कवर्धा। करपात्री चौक निवासी चिन्मय सोनी ने एमबीबीएस में चयनित होकर शहर का नाम रोशन किया है। चिन्मय प्रारंभ से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं। वे शिक्षक पुनम कुमार सोनी एवं श्रीमती स्नेहलता सोनी के सुपुत्र हैं। चिन्मय को अंबिकापुर मेडीकल कॉलेज में प्रवेश मिला है।
अपनी सफलता का श्रेय चिन्मय ने अपने माता-पिता, गुरूजनों तथा बड़ों के आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार तथा नगर में हर्ष का वातावरण है।
चिन्मय की सफलता पर भगवती सोनी (बड़े पापा), बहादुर सोनी नेऊर (नाना), श्रीमती कुसुम सोनी (नानी), राकेश कुमार सोनी (शिक्षक, मामा), श्रीमती मानवी सोनी (मामी) सहित मित्रों एवं परिजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।