जिला बस्तर के ग्राम पंचायत बालिकोंटा (जनपद पंचायत जगदलपुर) में शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने हितग्राहियों से मुलाकात कर जाना कि कैसे पक्के घर मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना से ओतप्रोत इन परिवारों की कहानी प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण हैं।
छात्राओं ने न केवल आवासों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया, बल्कि योजना की जमीनी असर को भी करीब से समझा।
इस तरह के फील्ड विज़िट्स छात्रों के लिए व्यवहारिक ज्ञान का माध्यम बनते हैं और उन्हें ग्रामीण विकास की दिशा में प्रेरित करते हैं।


