कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्णा पुसाम ने डॉ. विक्रांत भूरिया को जन्मदिन पर दी बधाई, बताया युवाओं का प्रेरणास्रोत
डॉ. विक्रांत भूरिया को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
कांग्रेस प्रदेश सचिव कृष्णा पुसाम ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने अपने संदेश में डॉ. भूरिया के आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए किए जा रहे सतत संघर्ष, दूरदृष्टि और सशक्त नेतृत्व की सराहना की।
कृष्णा पुसाम ने कहा कि डॉ. भूरिया के नेतृत्व में देशभर के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिल रही है। आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में आदिवासी समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त होगा।
इस अवसर पर कृष्णा पुसाम ने ईश्वर से प्रार्थना की कि डॉ. विक्रांत भूरिया को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा की निरंतर ऊर्जा प्रदान करे, ताकि वे आगे भी समाजहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।