उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निभाई पिता की भूमिका, 272 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में आयोजित एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 272 नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद दिया। इस विशेष अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने केवल एक मुख्य अतिथि के रूप में नहीं, बल्कि बेटियों के अभिभावक की भूमिका निभाते हुए बारातियों और दुल्हों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत-सत्कार किया।



