आदिवासी कन्या आश्रम भोरमदेव में उपस्थित बालिकाओं को सुरक्षा के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी, महिला सुरक्षा पर जन जागरूकता अभियान

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
आदिवासी कन्या आश्रम भोरमदेव में उपस्थित बालिकाओं को सुरक्षा के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी, महिला सुरक्षा पर जन जागरूकता अभियान
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धमेंद्र सिंह सर के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल सर एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला सर , उप पुलिस अधीक्षक अंजू कुमारी मैडम, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर सर के निर्देशानुसार महिला थाना कवर्धा द्वारा आज दिनांक 10/ 01/2026 को आदिवासी कन्या आश्रम भोरमदेव थाना भोरमदेव जिला कबीरधाम में ** महिला सुरक्षा पर जन जागरूकता अभियान ** के तहत कार्यक्रम गया।
          आश्रम में उपस्थित बालिकाओं को सुरक्षा के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी गई, बाल विवाह,, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी व ऑनलाइन ठगी होने पर 1930 के बारे में बताया गया, पोक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं गुड टच बैड टच, अभिव्यक्ति एप,पीड़ित क्षतिपूर्ति, टोनही प्रताड़ना, नशा मुक्ति और यातायात नियमों के पालन जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
आश्रम में उपस्थित बालिकाओं को महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी दी गई, बच्चों को पुलिस आपका मित्र है, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है बताया गया।
     कार्यक्रम में महिला थाना कवर्धा से निरीक्षक भुवनेश्वरी राठौर, सउनि विजया कैवत,सउनि देमन टेकाम , प्रधान आरक्षक फलेंद्र देशमुख,आर चंद्रशेखर चंद्राकर ,महिला .आर रजनी टोप्पो, थाना भोरमदेव स्टाफ ,व छात्रावास अधीक्षक माया दरों, सुरक्षा गार्ड मुनेश्वरी साहू उपस्थित रहे।

Related posts