महिडबरा में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुईं जिला पंचायत सभापति दीपा-पप्पू धुर्वे
कबीरधाम। ग्राम महिडबरा में देवगढ़िया धुर्वे परिवार द्वारा आयोजित एक भव्य वैवाहिक कार्यक्रम में जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन श्री नंदराम धुर्वे (देवगढ़िया) के निवास पर किया गया, जहां क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर सभापति श्रीमती धुर्वे ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का पवित्र मिलन होता है, जो समाज में प्रेम, एकता और संस्कारों को मजबूत बनाता है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देवगढ़िया धुर्वे परिवार के सदस्यों एवं ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की और सभी का हालचाल जाना। उनकी उपस्थिति से समारोह का माहौल और भी उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय हो गया।
ग्रामवासियों ने सभापति श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।