ग्राम दैहानटोला में वैवाहिक समारोह में पहुंचीं जिला पंचायत सभापति दीपा-पप्पू धुर्वे

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
ग्राम दैहानटोला में वैवाहिक समारोह में पहुंचीं जिला पंचायत सभापति दीपा-पप्पू धुर्वे
कबीरधाम। विकासखंड कुकदुर अंतर्गत ग्राम दैहानटोला में आयोजित सौ. कन्या अनुसुईया श्याम जी के पावन वैवाहिक कार्यक्रम में जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे जी ससम्मान सम्मिलित हुईं। उनके आगमन से समारोह में विशेष गरिमा और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया।
इस शुभ अवसर पर सभापति श्रीमती धुर्वे ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों का पवित्र मिलन होता है। यह सामाजिक परंपराओं, रीति-रिवाजों और पारिवारिक मूल्यों को सहेजने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और संस्कारों को संजोकर रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मांगलिक अवसर समाज में प्रेम, भाईचारा और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। परंपराओं और संस्कारों से ही समाज की पहचान बनी रहती है, इसलिए इन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का वातावरण पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। अंत में सभापति श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे जी ने पुनः नवदंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन में सुख-शांति और प्रगति की कामना की।
नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं

Related posts