जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति दीपा–पप्पू धुर्वे ने दी होली की शुभकामनाएं

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति दीपा–पप्पू धुर्वे ने दी होली की शुभकामनाएं
दीपा – पप्पू धुर्वे, सभापति जिला पंचायत कबीरधाम ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों के नए रंग भर दे।
सभापति श्रीमती धुर्वे ने अपने संदेश में कामना की कि प्रत्येक घर-आंगन में प्रेम, सद्भाव और उत्साह की मधुर खुशबू सदा बनी रहे। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुरानी कटुता भुलाकर नई शुरुआत करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर, आपसी सद्भाव और सुरक्षा के साथ होली का त्योहार मनाएं। समाज में प्रेम और एकता का संदेश फैलाते हुए आपसी सहयोग को और मजबूत करें।

अपने संदेश के अंत में सभापति दीपा–पप्पू धुर्वे ने कहा कि “आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी विश्वास और सहयोग के बल पर हम क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।”
होली के इस शुभ अवसर पर उन्होंने पुनः समस्त क्षेत्रवासियों को मंगलमय और आनंदमयी होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related posts