महिडबरा में वैवाहिक समारोह में शामिल हुईं जिला पंचायत सभापति दीपा धुर्वे
कबीरधाम। जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे जी ग्राम महिडबरा में श्री तिरथ टेकाम जी के निवास पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में ससम्मान सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित वर-वधू को स्नेहाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान सभापति धुर्वे ने परिवारजनों एवं ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी को शुभकामनाएं दीं। उनकी उपस्थिति से समारोह का माहौल और भी गरिमामय हो गया।
इस शुभ अवसर पर श्री जागेश्वर धुर्वे जी, श्री मोहित मरावी जी, श्री शोभीत धुर्वे जी, श्री अशोक श्याम जी, श्री जगदीश मरकाम जी, श्री रामभरोस चेचाम जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सभापति दीपा धुर्वे का आत्मीय स्वागत किया और उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना की। समारोह हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।