जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाइयों की गूंज

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाइयों की गूंज
कबीरधाम। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के रूप में श्री कैलाश चंद्रवंशीजी ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया है। इस अवसर पर क्षेत्रभर में हर्ष का माहौल देखा गया और समर्थकों, जनप्रतिनिधियों व नवयुवा साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने एक वर्ष के कार्यकाल में श्री चंद्रवंशी ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों पर सक्रिय पहल की। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पानी, शिक्षा और सामाजिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की जा रही है। उनके नेतृत्व और कार्यशैली ने न केवल प्रशासनिक कार्यों में गति लाई है, बल्कि आमजन के बीच विश्वास भी मजबूत किया है।
नवयुवाओं ने कहा कि उनका समर्पण, कड़ी मेहनत और क्षेत्र के विकास के प्रति सेवा भाव प्रेरणादायक है। उनके मार्गदर्शन में युवाओं को समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिला है।
समर्थकों ने कहा कि श्री चंद्रवंशी की सफलता से परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र को गौरव की अनुभूति हो रही है। उनके सफल कार्यकाल की प्रथम वर्षगांठ पर लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।

Related posts