नया रायपुर स्थित विधानसभा भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण, कार्यवाही देखकर कार्यकर्ता हुए प्रेरित
कवर्धा। जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति दीपा पप्पू धुर्वे के साथ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कबीरधाम के पदाधिकारी, मोर्चा के 14 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी भ्रमण किया।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही को देखने और सुनने का अवसर मिला। विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का यह अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए काफी ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा की भूमिका को प्रत्यक्ष रूप से देखने का यह अवसर उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। इससे उन्हें जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों के प्रति और अधिक प्रेरणा मिली।



