पंडरिया में WDC-PMKSY 2.0 के तहत किसानों व महिला समूहों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
पंडरिया में WDC-PMKSY 2.0 के तहत किसानों व महिला समूहों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
पंडरिया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY-2.0) के अंतर्गत आजीविका एवं उत्पादन प्रणाली घटक के तहत वर्ष 2026 में किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादन बढ़ाने, आजीविका के साधनों को मजबूत करने तथा किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम 08 मार्च 2026 को ग्राम भेंडागढ़ में आयोजित होगा, जहां जलग्रहण समिति भेड़ागढ़, विकासखंड पंडरिया के कृषकों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 मार्च 2026 को ग्राम कुल्हीडोंगरी, जलग्रहण समिति माठपुर, विकासखंड पंडरिया में आयोजित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों के आजीविका उन्नयन एवं क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, दलहनी एवं तिलहनी फसलों, लघु-धान्य फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, ड्रिप सिंचाई पद्धति, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, तथा जल संरक्षण एवं संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक संचालक कृषि सह परियोजना अधिकारी, WDC-PMKSY-2.0/2 पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी कृषकों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Related posts