भाजपा स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, संगठन के प्रति जताई निष्ठा सभापति दीपा-पप्पू धुर्वे
06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति दीपा-पप्पू धुर्वे ने अपने निवास पर पार्टी के कमल पुष्प (चिन्ह) का ध्वज फहराकर संगठन के प्रति अपनी आस्था, समर्पण एवं निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की विचारधारा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।
धुर्वे ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे भारतीय जनता पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस हमें संगठन को मजबूत करने, जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज और देश के विकास में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अंत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।