वन विभाग कवर्धा ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध अतिक्रमणकर्ता गिरफ्तार वन विभाग कवर्धा ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन, उपवनमंडलाधिकारी पंडरिया श्री सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी पंडरिया-पश्चिम श्रीमती पल्लवी गंगबेर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान परिसर पंडरीपानी के कक्ष क्रमांक पी.एफ.-489 में अवैध कब्जा पाया गया।
जांच में खुलासा हुआ कि ग्राम बाकी, तहसील बोड़ला निवासी जग्गू राम पिता मिल्कु (जाति बैगा) द्वारा यह अतिक्रमण किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20758/12 दिनांक 14.08.2025 तैयार किया गया।


