शासकीय प्राथमिक शाला लोखान में वार्षिक उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, जिला पंचायत सभापति होंगी मुख्य अतिथि
पंडरिया : विकास खंड पंडरिया के अंतर्गत संकुल केंद्र बिरकोना के शासकीय प्राथमिक शाला लोखान में वर्ष 2026 के वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है। विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
दिग्गज अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति:
इस गरिमामय समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति माननीया श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे जी होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 (पंडरिया) के सदस्य माननीय श्री राजकुमार नेताम जी द्वारा की जाएगी। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत लोखान के सरपंच माननीय श्री अभय कुमार मरावी जी उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करेंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम:
वार्षिक उत्सव के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक नृत्य और शिक्षाप्रद नाटकों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विद्यालय परिवार और आयोजन समिति ने समस्त ग्रामीणों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं।