हिन्दू संगम बोड़ला बांधाटोला, में पंडरिया विधायक भावना बोहरा

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
हिन्दू संगम बोड़ला बांधाटोला, में पंडरिया विधायक भावना बोहरा
हिन्दू संगम बोड़ला बांधाटोला, में हिन्दू संगम आयोजन समिति द्वारा “हिन्दू संगम बोड़ला” के भव्य आयोजन में सांस्कृतिक वैभव, सनातन परंपराओं के संरक्षण और संगठन की शक्ति को मजबूत करने के संकल्प के साथ सहभागिता की।
इस दौरान भव्य कलश यात्रा में सहभागिता कर विशाल जनसमूह को संबोधित किया और इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों व सनातनियों को शुभकामनाएं दी।
यह भव्य संगम हिंदुत्व की जीवंत चेतना, सनातन धर्म की अखंड परंपरा और भारतीय संस्कृति की महानता का प्रमाण है। ऐसे आयोजनों से समाज में संगठन, शक्ति, जागृति और राष्ट्रभक्ति की भावना और भी दृढ़ होती है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठजन, कार्यकर्ता, विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं विशाल संख्या में सनातनी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related posts