सांसद निवास में होली मिलन समारोह, सभापति दीपा-पप्पू धुर्वे हुईं शामिल
कबीरधाम। होली पर्व के अवसर पर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी के निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे जी ससम्मान शामिल हुईं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा जी तथा सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा पाण्डेय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में बहनों ने भी भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ होली मिलन समारोह को यादगार बनाया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।
पूरे समारोह का वातावरण उत्साह, उमंग और आत्मीयता से भरा रहा। होली मिलन कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे का स्वागत किया और हर्षोल्लास के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का समापन भी आपसी सद्भाव और खुशियों के साथ हुआ।