प्रेस क्लब पंडरिया में होली मिलन समारोह, विधायक भावना बोहरा ने दी शुभकामनाएं

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
प्रेस क्लब पंडरिया में होली मिलन समारोह, विधायक भावना बोहरा ने दी शुभकामनाएं
पंडरिया। प्रेस क्लब पंडरिया द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले समस्त पत्रकार बंधुओं को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।
समारोह के दौरान विधायक भावना बोहरा ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं। वे जनभावनाओं को शासन तक पहुंचाते हैं और शासन की नीतियों एवं योजनाओं को सरल और सटीक रूप में जनता तक पहुंचाने का दायित्व निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और जागरूक लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता आवश्यक है।
होली मिलन समारोह में रंग, गुलाल और आत्मीय संवाद का माहौल देखने को मिला। पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विधायक भावना बोहरा ने भी सभी पत्रकारों से आत्मीय भेंट कर उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पंडरिया द्वारा इस प्रकार के आयोजनों से आपसी सौहार्द और एकजुटता को बढ़ावा मिलता है। यह आयोजन उत्साह, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों को बधाई दी।
समारोह में नगर के कई वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts