हिंदू संगम बोड़ला में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
कबीरधाम हिंदू संगम बोड़ला में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला कबीरधाम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, जनजातीय समाज के उत्थान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की ताकत से ही मजबूत होता है। उन्होंने जनजातीय समाज के विकास और कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के विकास के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर आदरणीय श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री फगनूराम धुर्वे, श्री बिहारी धुर्वे, श्री ईष्वरी धुर्वे, श्री राजकुमार नेताम, श्री मोहित मरावी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और जनजातीय समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई