ग्राम कोको में जैतखाम स्थापना एवं संत-समागम मेला सम्पन्न, गुरु सौरभ साहेब से लिया आशीर्वाद
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के अंतर्गत ग्राम कोको में जैतखाम स्थापना एवं दो दिवसीय संत-समागम मेला का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सतनाम धर्म के युवराज गुरु सौरभ साहेब जी के सान्निध्य में क्षेत्रवासियों को दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
कार्यक्रम में जिला पंचायत कबीरधाम के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु गद्दी पर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सतनाम धर्म के महान संतों की शिक्षाएं समाज को सत्य, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।



