कबीरधाम जिले को मिली न्याय की नई ताकत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला कवर्धा का शुभारंभ कवर्धा को मिली नई पहचान – अब अपराध अनुसंधान में होगा वैज्ञानिक सहयोग-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला से अपराध पीड़ितों को त्वरित न्याय का मिलेगा लाभ-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
कवर्धा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी की सतत पहल का परिणाम है कि आज कबीरधाम जिले में प्रदेश की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ हुआ। यह प्रयोगशाला न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश की अपराध जांच और न्यायिक प्रक्रिया को नई दिशा देने वाली साबित होगी।



