कबीरधाम में ‘सुस्त सिस्टम’ बेनकाब: SRLM की समीक्षा में फेल DMM, 3 दिन में जवाब दो वरना सस्पेंशन की तैयारी!

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कबीरधाम में ‘सुस्त सिस्टम’ बेनकाब: SRLM की समीक्षा में फेल DMM, 3 दिन में जवाब दो वरना सस्पेंशन की तैयारी!
कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के तहत कबीरधाम जिले में कार्यों की ढिलाई अब सीधे अधिकारियों के गले पड़ती दिख रही है। विकास आयुक्त कार्यालय, SRLM प्रकोष्ठ ने जिला कबीरधाम के डी.एम.एम. (प्रभारी डी.पी.एम. एल.एच.) श्री रामेन्द्र सिंह गुर्जर को कड़ा कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
23 जनवरी 2026 को सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले में पीएफएमई अंतर्गत कार्यों की प्रगति बेहद कमजोर पाई गई। बैठक में इस पर खुलकर नाराजगी जताई गई और इसे जिम्मेदार अधिकारी की लापरवाही व उदासीनता का परिणाम माना गया।

नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डिजिटल हस्ताक्षरित आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब योजनाएं गरीब हितग्राहियों के लिए चलाई जा रही हैं, तो आखिर जिले में उनकी प्रगति इतनी धीमी क्यों रही? क्या निगरानी तंत्र पूरी तरह से सुस्त पड़ा था।
अब नजर इस बात पर टिकी है कि तीन दिन में क्या जवाब आता है और क्या वास्तव में सख्त कार्रवाई होगी या मामला नोटिस तक सीमित रह जाएगा।

Related posts