कवर्धा: विधायक जनकराम धुर्वे का कटगी खुर्द में भव्य स्वागत, क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हुए शामिल
कवर्धा। जिला कवर्धा के ग्राम कटगी खुर्द में छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री जनकराम धुर्वे का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री कृष्ण पूसाम एवं समस्त आदिवासी परिवार द्वारा उनका आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।

विधायक श्री धुर्वे यहाँ आयोजित स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने खेल भावना को बढ़ावा देने और समाज की एकजुटता पर जोर दिया।



