कुई-कुकदुर महाविद्यालय में ‘टेंस इन डेली लाइफ’ विषय पर व्याख्यान, फैकल्टी एनरिचमेंट प्रोग्राम का आयोजन

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कुई-कुकदुर महाविद्यालय में ‘टेंस इन डेली लाइफ’ विषय पर व्याख्यान, फैकल्टी एनरिचमेंट प्रोग्राम का आयोजन
कुकदुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदुर, जिला कबीरधाम में आज आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वाधान में तथा प्राचार्य प्रोफेसर जी. ए. घनश्याम के निर्देशन में गुणवत्ता उन्नयन के अंतर्गत Faculty Enrichment Programme (FEP) की प्रथम कड़ी का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी विषय के अतिथि व्याख्याता डॉ. संदीप बघेल ने “Tenses in Daily Life” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने दैनिक जीवन में अंग्रेजी के विभिन्न काल (Tenses) के प्रयोग, उनकी उपयोगिता तथा सही भाषा प्रयोग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. बघेल ने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि दैनिक बातचीत, लेखन और संप्रेषण में टेन्स का सही उपयोग भाषा को अधिक प्रभावी और स्पष्ट बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सरल तरीके से टेन्स का प्रयोग करने के व्यावहारिक तरीके भी बताए।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने व्याख्यान को रुचिपूर्वक सुना तथा प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। महाविद्यालय परिवार ने इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के लिए उपयोगी बताया।

Related posts