कुकदूर में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित, महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व महिलाओं का सम्मान

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
कुकदूर में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित, महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व महिलाओं का सम्मान
कुकदूर (जिला कबीरधाम)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कुकदूर द्वारा परियोजना स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र के संबंधित कर्मचारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया। उन्हें समाज में महिलाओं की भूमिका, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि महतारी वंदन सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया। अंत में सभी ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Related posts