पंडरिया क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक भावना बोहरा ने कुई कुकदुर मंडल में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान–2026’ के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन की कार्यशैली को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया और कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्र में संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क रणनीति तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, महामंत्री सोनू सलूजा सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी अभियानों को सफल बनाने का विश्वास व्यक्त किया। यह प्रशिक्षण अभियान क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है।