शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow
शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
कुकदुर। आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदुर के संगोष्ठी कक्ष में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी. ए. घनश्याम के निर्देशन में रसायन शास्त्र, प्राणी शास्त्र एवं वनस्पति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकदुर से श्री रमेश सिंह पोर्ते (व्याख्याता, रसायन शास्त्र) एवं श्री राधाशरण सिंह क्षत्रिय (व्याख्याता, जीव विज्ञान) उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व, उद्देश्य एवं इसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन को सरल, सुरक्षित और प्रगतिशील बनाने का माध्यम है।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, तर्कसंगत सोच अपनाने तथा नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विज्ञान एवं तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और युवा पीढ़ी को अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
प्राचार्य प्रो. जी. ए. घनश्याम ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने और समाज हित में वैज्ञानिक सोच को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी विभागों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री रिया ठाकुर द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित इस संगोष्ठी ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का संचार किया तथा उन्हें नवाचार की दिशा में प्रेरित किया।

Related posts