बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत, प्रवासी प्रभारियों के अभिनंदन समारोह में सम्मिलित पंडरिया विधायक भावना बोहरा
बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के पश्चात आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी .जी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में आयोजित प्रवासी प्रभारियों के अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं बिहार चुनाव प्रभारी श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी, बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल जी, बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं श्री विजय कुमार सिन्हा जी से सौजन्य भेंट कर एनडीए गठबंधन की जीत एवं नवदायित्व की बधाई व शुभकामनाएं दी।
समारोह में माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं आदरणीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष जी द्वारा संगठनात्मक विषयों एवं पार्टी नेतृत्व में आगामी कार्यक्रमों व रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभावना, संगठनशक्ति और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। जहां हर एक कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है, अभिनंदन समारोह में मुझ कार्यकर्ता को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्राप्त इस सम्मान के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।