कुकदूर क्षेत्र के ग्राम पटौहा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण रोकने की मांग

lok sev
IMG-20260114-WA0060
previous arrow
next arrow

कुकदूर क्षेत्र के ग्राम पटौहा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण रोकने की मांग

कुकदूर क्षेत्र के ग्रामीणों ने उठाई आवाज, ग्राम पटौहा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण रोकने की मांगपंडरिया, जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लोखन के अंतर्गत आने वाले ग्राम पटौहा में शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध मकान निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मेन रोड कुकदूर के पास बिजली ऑफिस के समीप स्थित शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी जमीन पर कब्जे का स्पष्ट उदाहरण है।इस संबंध में ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पंडरिया को एक लिखित शिकायत सौंपी है। आवेदन में मांग की गई है कि मौके पर तुरंत निरीक्षण कर अवैध कब्जा हटाया जाए और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक न्यायिक कार्यवाही की जाए। शिकायत पत्र में भूखण्ड क्रमांक 63 (क्षेत्रफल 0.7200 हे.) का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो भविष्य में यह मामला गंभीर रूप ले सकता है।

Related posts